RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) का एक दिवसीय धरना।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 13 जुलाई।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) के बैनर तले भोजपुर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।धरने की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह एवं संचालन बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ पटना के महासचिव श्रीमन नारायण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के समक्ष अपनी चिर लंबित समस्याओं सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी विभागीय कार्रवाई समय सीमा के अंदर के अंदर निष्पादन करने ,समय पर वेतन निर्गत करने,सहित राज्य और केंद्र सरकार के मजदूर /कर्मचारी ,शिक्षक संबंधी संविदा विरोधी नीतियों की वक्ताओं ने घोर निन्दा की।
जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में जिला प्रशासन व राजस्व विभाग की कर्मचारी विरोधी नीति को कर्मचारियों के खिलाफ बताया और निंदा करते हुए आग्रह करते हुए इन सभी बातों पर ध्यान देने और इनका निराकरण करने की बात कही और चेतवानी देते हुए 15 दिनो के अंदर कोई कार्रवाई नही की गई तो सभी जिला राजस्व कर्मचारी नियमानुसार सूचना दे अनशन पर चले जायेंगे।भोजपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार केसरी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। एक्टू अध्यक्ष बालमुकुंद चौधरी ने कहा की संगठन की धारदार लड़ाई से अपनी मांगो को प्राप्त किया जा सकता है।महासंघ गोपगुट के जिला उपाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल दिया।राजस्व कर्मचारी आशुतोष कुमार ने संगठन के मांगों पर प्रकाश डाला।जोड़ना है। उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ गोप गुट भोजपुर द्वारा धरना स्थल पर आए आर ओ को मांग पत्र सौंपा आर ओ ने संघ को आश्वाशन दिया की मांग को डीएम के पास लेकर जायेगे और संघ से वार्ता के लिए बाते करेंगे। जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपने संबोधन में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया। और किसान सलाहकार को स्थाई कर्मी और शिक्षक को राज्यकर्मी का दर्जा देने के सरकार से कहा,साथ ही कहा की आज पूरे बिहार में आंदोलन चल रहा है पटना में आंदोलन चल रहा है। इसी बीच 16 जुलाई को ओल्ड पेंशन लागू बिहार में लागू हो को लेकर ऑल बिहार के कर्मचारियों संगठनों, ट्रेड यूनियन, सेवा संघ की मीटिंग पटना में आयोजित है की गई है।वक्ताओं ने राम निवास राम ,उमेश सिंह,रंजीत कुमार सिंह,कुमार दिनेश,रवि कुमार,चंदन कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,उदय प्रताप सिंह,रविंद्र कुमार सहित सेवानृवित राजस्व कर्मचारियों ने भी भाग लिया ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने “आर्थिक विकास बरकरार रखने और मजबूत करने” के विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क का करेगा निर्माण।

rktvnews

नारी अपहरण !

rktvnews

राष्ट्रपति ने अधिवक्ता मंजूषा अजय देशपांडे को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में दो वर्ष की अवधि के लिए किया नियुक्त।

rktvnews

भोजपुर: बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामना।

rktvnews

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

Leave a Comment