RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम महाराजा कॉलेज में आयोजित।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय में नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच रंगोली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता कराया गया जिसमें मुख्य रूप से महाराजा महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कनक लता
एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अंकिता ओझा एवं रसायन शास्त्र विभाग की विभागा अध्यक्ष डॉ.मंजू , भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वेता सिंह, डॉ. मीनाक्षी, रेखा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजनंदनी गुप्ता,द्वितीय स्थान पर चंचल कुमारी ,तृतीय स्थान दो छात्राओं ने प्राप्त किया निक्की कुमारी एवं रौशनी कुमारी।वही रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी कुमारी ,द्वितीय स्थान पर अमित कुमार ,तृतीय स्थान पर अंजलि कुमारी ने प्राप्त किया।
सुमंत कुमार, एवं सौम्या कुमारी ने नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत पर गीत प्रस्तुत कर सभी में जागरूकता फैलाया। प्राचार्या ने सभी को अपने वचनों से प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन दलनायक नीतीश कुमार सिंह ने किया वही वरीय स्वयंसेवक समीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना किया।मौके पर अम्बरीष कुमार, राजवीर कुमार,मानसी सिंह,अंकिता कुमारी,पूजा कुमारी,श्रुति दीप,सिमरन कुमारी,अंकित ठाकुर,बदल कुमार,साक्षी कुमारी,भारती कुमारी, सिमरन पांडे उपस्थिति रहे।

Related posts

फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए ‘इंडियन लाउंज’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना द्वारा बक्सर प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम vvpat वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

गया:बिपार्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला “मंथन 2025 “का समापन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार के विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज करेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना: डीएम ने पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने में प्रगति की समीक्षा की ,मिशन मोड में कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment