RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट नो फ्यूल” रणनीति के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली असामयिक मृत्यु और गंभीर चोटों को रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कदम।

यातायात पुलिस को एक्टिव होने की जरूरत पेट्रोल पंप के आसपास करी जाए चेकिंग।

दो पहिया वाहन को पेट्रोल डीजल का विक्रय नहीं किया जाएगा जिसके चालक तथा सहयात्री पर ना होगा हेलमेट।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट नो फ्यूल “रणनीति के संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या में वृद्धि के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा गंभीर चिंता व्यक्त की गई है इसको रोकने के लिए सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता की आवश्यकता है जिसको लेकर जिलाधिकारी बागपत अत्यधिक गंभीर हैं आज उन्होंने समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के फ्यूल ना दिया जाए उन्हें इसके प्रति जागरूक भी किया जाए कि आपका जीवन आपके परिवार के लिए आपके रिश्तों के लिए अत्यंत जरूरी है घर से निकलते समय हेलमेट अवश्य पहने हेलमेट आपका एक सुरक्षा कवच है।
जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप स्वामियों को निर्देशित किया कि सभी पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से क्रियाशील रहे पेट्रोल लेने आने वाले व्यक्ति को पंपलेट अवश्य दिया जाए क्यों हेलमेट आवश्क पहने जो इनके जीवन के लिए एक उपयोगी होगा पेट्रोल पंप स्वामियों तथा संचालको को यह भी निर्देशित किया गया कि बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जाएं किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन को पेट्रोल डीजल का वितरण न किया जाएगा इसके चालक तथा सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो।
जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेलमेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंप डीलर्स के साथ बैठक कर उन्हें यह निर्देश दिए की दो पहिया वाहन चालक को डीजल पेट्रोल का विक्रय ना किया जाए जो हेलमेट बिना लगाए वाहन संचालित करते हुए पेट्रोल पंप पर आए हो पेट्रोल ऐसे व्यक्ति को दिया जाए जो हेलमेट लगाकर आए।
यातायात पुलिस को एक्टिव होने की जरूरत पेट्रोल पंप के आसपास करी जाए चेकिंग।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहित आदि अधिकारी व पेट्रोल पंप डीलर्स उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:परशुराम जयंती पर बचरी कालेज में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान सह नेत्र जांच।

rktvnews

मुफ्त में करें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी!बिहार सरकार की योजना का ले लाभ।

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

चतरा:जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण।

rktvnews

विरोधियों को आते होंगे आरके सिंह के विकास के डरावने सपने:राजेश सिंह

rktvnews

रासपुतिन बोये-रोपे जायेंगे, तो रंगा-बिल्ला ही लहलहाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment