RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)28 मार्च।भारत निर्वाचन आयोग को लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए मतगणना केन्द्र स्थल का का संयुक्त रूप से निरीक्षण आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा प्रस्तावित मतगणना केन्द्र, बाजार समिति, शिवधारा का निरीक्षण कियें।
निरीक्षण के क्रम में बाजार समिति में 04 विधानसभा क्षेत्रों का डिस्पैच सेन्टर और 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना केन्द्र बनाया गया है।
भ्रमण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण) को 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत सभी विधान सभा के लिए स्ट्रॉग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने पार्किंग की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, हेल्पलाइन डेस्क बोर्ड की व्यवस्था के लिए स्थल चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन देना का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
तत्पश्चात उन्होंने मखाना अनुसंधान केन्द्र, दिल्ली मोड़ का निरीक्षण किया, जहाँ मखाना अनुसंधान केन्द्र में 81-अलीनगर एवं 82-दरभंगा ग्रामीण के लिए डिस्पैच सेन्टर बनाया जाना है।
इससे पूर्व उन्होंने आई.टी.आई, रामनगर का निरीक्षण किया, यहाँ 84-हायाघाट के लिए डिस्पैच सेन्टर बनाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बिरौल का भी निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बिरौल अनुमण्डल के जनता कोशी महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया, जहाँ 78-कुशेश्वरस्थान का डिस्पैच सेन्टर बनाया जाएगा।
उक्त अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

अक्षय तृतीया पर करें रसोई घर व अनाज की पूजा शुभ फलों की होती है प्राप्ति, प्रसन्न होती है मां अन्नपूर्णा।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का हुआ आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है पश्चिम चम्पारण जिला :जिलाधिकारी

rktvnews

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारत की लोकप्रिय आवाजों के दस्तावेजीकरण के लिए ‘आवाज़ों के जुगनू’ का शुभारंभ करेगा।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन सह कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment