RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महान विभूतियों की स्मृति में कमजोर लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी। सोमवार को महादेवा हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कमजोर और लाचार लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने की मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल राणा प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद मोहन सिंहा और अधिवक्ता अशोक सिंघानिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रभु श्री राम और संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज पर माल्यार्पण और प्रसाद चढ़ाकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने महान समाजसेवी गणपति केसरी और उनकी पत्नी शारदा देवी को नमन और पुष्पांजलि के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात इंजीनियर रोटेरियन कैलाश पांडे की पुण्यतिथी की पूर्व संध्या पर भी नमन और स्मरण करते हुए फूल माला अर्पित किया गया। डॉ सिन्हा ने बताया कि रो पांडेय जी सामाजिक ,धार्मिक और अन्य कई संगठनों से जुड़कर रहे और जीवन पर्यंत अपनी सेवा समाज के प्रति समर्पित करते रहे। ये बड़ी रेलवे लाइन,पेंशनर समाज,रोटरी क्लब ,रेड क्रॉस,लावारिस सेवा केंद्र, हनुमान मंदिर, भाजपा तकनीकी मंच आदि से जुड़े रहे और समर्पित भाव से कार्य करते रहे। इसके बाद इनकी स्मृति में कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण प्रारंभ हुआ। इन्हीं दोनों लोगों के परिजनों के सौजन्य से 72 पुरुष और महिलाओं के बीच कंबल वितरित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद कर्नल राणा प्रताप सिंह ने कहा की मां काली बखोरापुर वाली और श्री हनुमान जी महाराज की शरण में पवित्र उद्देश्य और सहयोग की भावना से यहां उपस्थित हूं। वैसे तो फौजी देश की सीमा से लेकर हर लोगों की हिफाजत में लगा रहता है और जरूरत पड़ने पर अपनी कुर्बानी भी देता है ।आज इसी त्याग और कुर्बानी के कारण हर जगह फौजियों का एक सम्मान राष्ट्र की ओर से और जनता की ओर से भी मिलता है। मैं भी हनुमान जी की सेवा में 2 फरवरी को हनुमत बसंतोउत्सव में उपस्थित रहूंगा और ₹पांच हजार प्रसाद के लिए देने की घोषणा करता हूं। इनके साथ अन्य चार फौजी लोग भी उपस्थित रहे जिनका सम्मान मंदिर समिति से किया गया।वही अधिवक्ता अशोक सिंघानिया ने कहा की मंदिर के गतिविधियों और चलने वाले सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करता हूं। समिति की सभी गतिविधियां व्हाट्सएप और ग्रुप के माध्यम से मिलते रहती है। मैं हर समय समिति के सभी कार्यों का सहयोगी हूं और आगे भी रहूंगा। पूर्व जिला नाजिर आनंद मोहन सिंहा ने अपनी भावनाएं प्रदर्शित करते हुए कहा की मंदिर की पवित्र कार्यों के प्रति मैं हर समय तत्पर और सहयोगी के रूप में हूं। कोषाध्यक्ष नीरज कुमार केशरी ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर कहा कि हम सभी भाई मिलकर माता-पिता की स्मृति में रुपया जमा करते हैं और सामाजिक कार्यों में लगाते हैं जिसका प्रतिफल है कि आज कंबल बितरण हो रहा है। उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में सुरेंद्र कुमार सिन्हा, आशीष केसरी, रोशन कुमार, अधिवक्ता कृष्ण मोहन ठाकुर, रामबाबू चौरसिया , नीरज कुमार केसरी, अमर कश्यप ,सचिन कुमार सिन्हा, मणि भूषण श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि शंकर मिश्रा, विनय कुमार सिन्हा, हरिश्चंद्र शाह, रमेश कुमार उर्फ करण जी, डॉ निर्मल कुमार, डॉ दिलीप कुमार,राजकिशोर प्रसाद, आनंद मोहन सिन्हा, मेजर कन्हैया सिंह, आदि रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।

Related posts

हनुमानगढ़:नगर परिषद् की पेराफेरी वाली 17 ग्राम पंचायतो से कचरा संग्रहण के एमओयू पर बनी सहमति!स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन।

rktvnews

15 अगस्त को किया जायेगा 2 लाख 13778 पौधारोपण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला जापान का प्रतिनिधिमण्डल, राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए की चर्चा।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

एकता!

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ साथ कई आयोजनों को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment