RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

तीन दिन पूर्व लापता बालक का शव पानी भरे गड्ढे से मिला।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में पिछले तीन दिनों से लापता एक 7 वर्षीय बालक का शव गांव के ही एक पानी भरे गड्ढे से मिला। मृतक सोनबरसा के जट्टू यादव का 7 वर्षीय पुत्र शिवम यादव बताया जाता है। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। बताया जाता है कि शिवम यादव 16 अगस्त को घर से लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने शिवम यादव के घर से लापता हो जाने के संबंध में करनामेपुर ओपी में आवेदन दिया था। वहीं के मोहन यादव के घर के सामने पानी भरे गड्ढे में शव को देख शव को निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्पयरीक्षण हेतु आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Related posts

56वें इफी में वेव्स फिल्म बाजार 2025 का उत्साहपूर्ण समापन।

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय मलेरिया समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुदृढ़ीकरण हेतु 1,735 लाख रु0 की लागत से 26राजकीय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:पांच मुख और पांच प्रमुख स्वरूप से प्रपंच का संरक्षण करते हैं भगवान शिव : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

आरा में ख्याल गायन के सुविख्यात गायक उस्ताद मोइनुद्दीन खां साहब की पुण्य तिथि आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि।

rktvnews

देवघर:हीट वेव से बचाव हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment