RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 28 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने लोगों से शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भावना के माहौल में बकरीद मनाने की अपील की। राजस्व पदाधिकारी श्रेया मिश्रा ने लोगों से आपसी सामंजस्य, तालमेल प्रेम और मोहब्बत बनाए रखने की अपील की। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने सभी को मिलजुल कर बकरीद मनाने की अपील की ताकि किसी प्रकार की अशांति न फैले। बैठक में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राजस्व पदाधिकारी श्रेया मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद यूनुस खान उर्फ कफरू खाॅ, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, वार्ड पार्षद संजय कुमार चतुर्वेदी, मनोज पासवान, कामेश्वर राज, मनान शाह, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन में गुणवत्ता नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित की; गुणवत्ता मानकों, परीक्षण सुविधाओं और कारोबारी सुगमता पर विचार-विमर्श किया गया।

rktvnews

बक्सर:डी. के.कॉलेज डुमराँव हुआ गुलज़ार, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना 2025 के पुरस्कार से हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

rktvnews

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न!संरक्षक लालदास राय के अनुरोध पर 2 दर्जन श्रद्धालुओं ने मासिक राशि देने की घोषणा की।

rktvnews

धमतरी:माकपा ने दिया धरना, कहा : स्मार्ट मीटर परियोजना कॉर्पोरेट मुनाफे और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के लिए।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने दिल्ली बम धमाके के मृतकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment