RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जिले भर में 1 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा अभियान।
वाहन जांच व ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध भी चलाया जा रहा है अभियान।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)03 जनवरी।01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक पूरे भारत वर्ष में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के आलोक में जिले में भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जागरूकता रथ को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम – घूम कर आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इसके अलावे जिले भर में व्यापक जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव, विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है।
हरि झंडी दिखाने के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, रोड सेफ्टी मैनेजर अमित कंसल समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत प्रदत्त पेंशन को शिविरों को आयोजित कर दिए जा रहे लाभार्थियों को।

rktvnews

रांची:प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाओ पीडीआर में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियां करेंगी लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग,शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प।

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹2.70 लाख का अर्थदंड।

rktvnews

Leave a Comment