RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

गढ़वा: डीडीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2024 का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)26 दिसंबर। आज कृषि महाविद्यालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने फसल सुरक्षा योजना, कृषकों को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, कृषि एवं उद्यान कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने गढ़वा जिले में कृषि के क्षेत्र में चल रही बाकी सभी योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला में कितने किसान को लाभ मिल रहा है उसकी जानकारी दी गई एवं अन्य किसान कैसे लाभ ले इसके बारे बताया गया। केoभीoकेo के वैज्ञानिक द्वारा गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की उन्नत उत्पादन हेतु तकनीकी जानकारी दी गई। इसके अलावे अन्य योजना जैसे सूक्ष्म सिंचाई योजना, मिलेट मिशन योजना, बीज वितरण योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम कुसुम योजना,कृषि ऋण माफी योजना इत्यादि की जानकारी उनके द्वारा कार्यशाला में दी गई।
इस कार्यशाला में सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनसेवक, बीटीएम, एटीएम, लैंप्स के प्रतिनिधि, ज़िला सलाहकार समिति सदस्य, एफपीओ की प्रतिनिधि ने कर्मशाला में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त उपस्थित थे। कृषि एवं संबंधित विभाग के जिला पदाधिकारी द्वारा मंच साझा किया गया। जिसमें जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं कृषि विज्ञान केंद्र किस्को के वैज्ञानिक उपस्तिथ थे। मुख्य अतिथियों के द्वारा रबी मौसम में बीज की बुवाई से लेकर कटाई तक की तकनीकी जानकारी इस मंच के माध्यम से साझा किया गया। जिसमें सूक्ष्म सिंचाई मुख्य भूमिका में है साथ ही समूह में खेती हेतु कृषक कंपनी गठित कर योजना बनाते हुए खेती करने की सलाह दी गयी। एलडीएम द्वारा केसीसी लोन के ऊपर गहन जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त गव्य विकास योजना के संबंधित जानकारी, कृषि वैज्ञानिक के द्वारा मृदा स्वास्थ्य के ऊपर में जानकारी, डीडीएम नाबार्ड द्वारा महिला मंडल और कोऑपरेटिव के रूप में खेती करने की जानकारी, मत्स्य विभाग के द्वारा मत्स्य पालन संबंधित प्रशिक्षण मत्स्य आहार की योजना मत्स्य बीज उत्पादन पर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी, जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा पीएम कुसुम योजना की जानकारी,फसल सुरक्षा योजना के बारे में रबी मौसम उत्पादित फसलों में रोगों से सुरक्षा हेतु जानकारी दी गई। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा विभाग से संचालित सभी योजनाओं के बारे में बताया गया।

Related posts

उज्जैन:सीएमएचओ डॉ.पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले GlobalInvestorsSummit में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज दुबई पहुंचे।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा के कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment