RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अंबेडकर कहना फैशन नहीं जुनून है… मैं भी अंबेडकर हूं: क्यामुद्दीन

डा.भीम राव अम्बेडकर के अपमान के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह का भाकपा माले ने फूंका पुतला।

बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे हिन्दुस्तान के लगे।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )19 दिसंबर।गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आज अम्बेडकर चौक कलक्ट्रिएट पर भाकपा माले ने अमित शाह का पुतला फूंका और सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की अपमानजनक टिप्पणी भारतीय संविधान और बाबा साहब के प्रति भाजपा व आर एस एस की घृणा का प्रदर्शन है तथा मनुस्मृति को देश का संविधान बना देने की बेचैनी है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अमित शाह शीघ्र इस्तिफा दें तथा देश की जनता से माफी मांगे।
माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अम्बेडकर, अम्बेडकर कहना फैसन नहीं हमारा जुनुन है अभियान है, हम फख्र के साथ कहते है कि मै भी अम्बेडकर हूं।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम मे शामिल प्रमुख लोगों मे राज्य कमिटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुधीर सिंह, जिला कमिटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी, दिलराज प्रीतम, अमित कुमार बंटी, उमेश सुमन, संतविलास राम, अभय कुमार सिंह, सुरेश पासवान, मास्टर रणधीर सिंह. युवा राजद नेता विजय यादव, राजद नेता राज गौरव टाइगर आदि थे।

Related posts

रामगढ़:एनआईसी कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव का हुआ दक्षता जांच।

rktvnews

रायपुर : जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

कर्मयोगी भारत के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया।

rktvnews

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी में हुए नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में 30,000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी।

rktvnews

उत्तराखंड: यंग उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment