RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण:बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में पास कराने के नाम पर की जा रही साइबर ठगी!सारण पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

RKTV NEWS/सारण (बिहार) 08 मार्च।बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में पास कराने के नाम पर साइबर ठगी से बचाव से सम्बंधित सारण पुलिस ने एक एडवाईजरी जारी करते हुए बताया है की
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा -2024 का संचालन 01 फरवरी से 12 फरवरी-2024 तक किया गया था, जिसमे काफी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। ऐसी बात प्रकाश में आ रही है कि इस परीक्षा में पास कराने अथवा किसी विषय में अंक बढाने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमे साइबर अपराधियों द्वारा शिक्षा विभाग का कर्मी बनकर इंटरमीडिएट के अभ्यार्थी/उनके अभिभावकों को फ़ोन किया जा रहा है तथा उन्हें इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल अथवा कम अंक आने का भय दिखाकर पास कराने अथवा अंक बढाने के नाम पर रूपये की मांग कर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने तथा निम्नलिखित सावधानी बरतने की सारण पुलिस ने सलाह दी है।

1. अगर किसी भी व्यक्ति /परीक्षार्थी को परीक्षा में फेल होने अथवा अंक बढाने का फ़ोन आये तोऐसे फर्जी कॉल पर कभी भी ध्यान मत दें।

2. यदि कोई परीक्षा में पास कराने अथवा अंक बढ़ाने हेतु पैसे की मांग करे तो कभी भी उसे पैसे नदें| यह बिल्कुल ही ठगी करने का तरीका है।

3. इस सम्बन्ध में अपने सगा संबंधियों /मित्रो/पड़ोस के लोगों को भी सावधान करें कि ऐसे फर्जीकॉल कर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

4. अगर इस तरह की घटना किसी के साथ होती है तो तुरंत नजदिकी थाना में सूचना दें।

5. इस तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में ऐसे पास कराने अथवा अंक बढाने हेतु पैसे की मांग करने कीकोई मामला किसी के जानकारी में आता हो तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदिकी थाना/साइबर थाना /आर्थिक अपराध इकाई, बिहार , पटना स्थित सोशल मीडिया पट्रोलिंग एवंमोनिटरिंग यूनिट के Whatsapp Number-8544428404 एवं Email ID- spcyber-bih@gov.in पर अवश्य दें | तुरंत इसकी जांच पड़ताल एवं अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह पांच सितंबर को :संयोजक आनंद मोहन

rktvnews

डीसी ने जिला आयुष सोसाइटी के सदस्यों की ली बैठक!राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को आयुष के प्रति जागरूक किया जाए : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, 18 मार्च से आवेदन शुरू।

rktvnews

पटना:लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment