RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का संकल्प पूरा, एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाए!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पौधारोपण के साथ की महा अभियान की शुरुआत।

पौधे लगाना सबसे बड़ा पुण्य!पानी और भोजन के बिना कुछ दिन जीवित रह सकते हैं, शुद्ध हवा बिना नहीं। : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

महेन्द्रगढ़/हरियाणा 05 जुलाई।जिला महेंद्रगढ़ के जनमानस ने बुधवार को ऐसा काम कर दिखाया जो अब से पहले कभी नहीं हुआ। नागरिकों ने एकजुट होकर एक ही दिन जिला में 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया।

पौधारोपण करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सभागार भवन के नजदीक से हरियाणा उदय अभियान के तहत हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के इस महा अभियान की पौधारोपण के साथ शुरुआत की। नारनौल में सभागार भवन के नजदीक लगभग 4 एकड़ में चंद ही मिनटों में दो हजार से अधिक पौधे लगाए गए।

एक साथ दो हजार से अधिक पौधे लगाते नागरिक।

इसमें जिला की 30 से अधिक सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं जिला भर में सभी स्कूल, कॉलेज, सभी विभाग, ग्राम पंचायतों तथा जनमानस ने अपने अपने स्तर पर इस महा अभियान में हिस्सा लिया और सबसे बड़े संकल्प को पूरा किया।
इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसे संरक्षित रखने में पौधों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है। इस क्षति की पूर्ति करने के लिए हम सबको पौधारोपण करना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि हर चीज की कीमत है लेकिन शुद्ध हवा की कोई कीमत नहीं। शुद्ध हवा पैसे से नहीं मिल सकती। मनुष्य पानी और भोजन के बिना कुछ दिन जीवित रह सकता है लेकिन हवा के बिना पल भर भी जिंदा नहीं रह सकते।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। यह न केवल इस पीढ़ी के लिए फायदेमंद है बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों की भी सराहना की।
उपायुक्त ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सामाजिक संगठनों को पौधा देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एएसपी प्रबीना पी, जिला परिषद के चेयरमैन डॉ राकेश, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान दयाराम यादव, एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगलसैन, सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य, डीएफओ रोहताश सिंह तथा आरएफओ रजनीश के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन तथा आमजन मौजूद थे।

हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान में 30 से ज्यादा एनजीओ ने लिया भाग।

हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान में प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान, सड़क सुरक्षा संगठन, लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ, मास्टर अर्जुन सिंह समाजसेवी, मातृशक्ति जिला महेंद्रगढ़, रेडियो अरावली, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हूडा आरडब्ल्यूए, नेहरू युवा केंद्र, बीएमडी फाउंडेशन महेंद्रगढ़, रोटरी क्लब नारनौल, नई सोच नई पहल, स्लम जागृति समिति पटीकरा, न्यू टाइगर क्लब, सैनी सभा, नारनौल गौ सेवा मंडल, टाइगर क्लब,राजकीय कॉलेज एनएनएस, आरएसएस, वरिष्ठ नागरिक संगठन, ग्रीन मूवमेंट रिस्पेक्ट द नेचर, झल्लू राम मेमोरियल समिति, युवा साथी ग्रुप ढाणी बाठोठा के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।

Related posts

बक्सर: 4 से 29 दिसंबर तक जिले में आयोजित की जायेगी सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की भर्ती शिविर।

rktvnews

बागपत की युवा शक्ति ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में निकाली साइकिल रैली, राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बक्सर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ किया भव्य स्वागत।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी त्योहार दशहरा/दुर्गा पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण व प्रशासनिक तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी ने बैठक की, दिए अहम दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार की दिव्या राज एफएमसी इंडिया की साइंस लीडर्स स्कॉलरशिप पाकर मिट्टी के टिकाऊ उपयोग पर करना चाहती हैं काम।

rktvnews

जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक संपन्न!जोरी ब्रूड लाह फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें,प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ,प्रत्येक तीन माह पर कार्य प्रगति की होगी समीक्षा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment