RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:स्व शिवानंद एवं स्व सुमन सहाय की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 दिसंबर।आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार स्वर्गीय शिवानंद सहाय एवं स्वर्गीय सुमन सहाय की स्मृति में आरा रोटी बैंक पाठशाला के परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के बच्चो सहित पूरी बस्ती के स्वास्थ्य की जाँच प्रसिद्ध डॉ शैलेश चन्द्रा द्वारा किया गया ।डॉ शैलेश चन्द्रा ने बताया की समय समय पर बच्चो की स्वास्थ्य जाँच होनी चाहिए। ताकि शारीरिक गड़बड़ियों का समय से पता चल सके और उसका इलाज हो सके। अन्यथा छोटे छोटे रोगों के फेर में अथवा लापरवाही के कारण बहुत बड़ा दंड परिवार को भुगतना पड़ सकता है। बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर स्वास्थ्य अति आवश्यक है।स्वास्थ्य जाँच के बाद बच्चों एवं बस्ती के लोगो के बीच जरूरी दवा और विटामिन का वितरण किया गया ।इस कैम्प में ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार रोहित सहित सतीश सिंह, कुमार मोहित, राकेश सिन्हा, रवि सहाय उपस्थित रहे।

Related posts

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आईआईटी, दिल्ली में खादी इंडिया के नए आउटलेट का शुभारंभ किया।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 17 वी संध्या मे स्वर-ताल-वाद्य कचहरी एवं समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निवारण।

rktvnews

गढ़वा:कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक हुई संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

औरंगाबाद:केन्द्रीय वित्तमंत्री ने किया भारतीय स्टेट बैंक की हसपुरा शाखा का लोकार्पण।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान की गिरफ्तारी और शराब जब्ती।

rktvnews

Leave a Comment