RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:जिले के 9 प्रखंड के पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंच अबुआ आवास समेत अन्य योजनाओं के लिए किया आवेदन।

आज के आयोजित शिविर में कुल 9067 आवेदन प्राप्त हुए वहीं 3665 आवेदन का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

चतरा/झारखंड 28 नवंबर।आज दिनांक 28 नवम्बर 2023 को जिले के चतरा प्रखण्ड के डाढ़ा पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के कोल्हैया पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के धुना पंचायत, मयूरहर प्रखण्ड के फुलांग पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के जबड़ा पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के धनगडा पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के भरही पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के मिरपुर, नावाडीह पंचायत, कुन्दा प्रखण्ड के कुन्दा पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर प्रतापपुर प्रखण्ड के भरही पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 878 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 563 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया जिसमें सबसे अधिक 334 आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त हुए है। चतरा के डाढ़ा पंचायत में 1010 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 454 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया जिसमें अबुआ आवास में 600 आवेदन। प्रखण्ड कुन्दा के कुन्दा पंचायत कुन्दा में 1646 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 500 आवेदनों का निष्पादन किया गया। सिमरिया प्रखण्ड के जबड़ा पंचायत में 1286 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 352 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया वहीं 855 आवेदन अबुआ आवास के लिए प्राप्त हुए है। कान्हाचट्टी प्रखण्ड के कोल्हैया पंचायत आयोजित कार्यक्रम में 906 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 384 आवेदनों का निष्पादन किया गया इसमें सबसे अधिक आवेदन 512 अबुआ आवास में प्राप्त हुए है। टण्डवा प्रखण्ड के धनगडा पंचायत में 891 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 231 का निष्पादन किया गया। हंटरगंज प्रखण्ड के नावाडीह पंचायत में 605 आवेदन प्राप्त हुए वहीं 27 आवेदनों का निष्पादन किया गया जिसमें सबसे अधिक 527 आवेदन अबुआ आवास के लिए प्राप्त हुए है। ईटखोरी प्रखण्ड के धुना पंचायत में 671 आवेदन प्राप्त हुए है वहीं 315 आवेदनों का निष्पादन किया गया। मयूरहर प्रखण्ड के फुलांग पंचायत के कार्यक्रम में कुल 1174 आवेदन प्राप्त हुए हैं वहीं मौके पर 837 आवेदन का निष्पादन किया गया। जिसमे अबुआ आवास के लिए 700 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बताते चले कि दिनांक 29.11.2023 को गिद्धौर प्रखण्ड के बारीसाखी पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडीह पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के सिलदाग पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के खुटीकेवाल खुर्द पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र चतरा में वार्ड विकास केन्द्र ट्रेन्चिंग ग्राउण्ड वार्ड संख्या 03 में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकते है।

Related posts

बिहार।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख।

rktvnews

गांधी दर्शन संग्रहालय में होगा दिल्ली दरबार 2024 का संगीतमय कार्यक्रम।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 45–घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 हेतु की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:02 मार्च 2024 से होगा आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण,बेतिया: 1850 करोड़ की लागत से होगा NH 139 W फोरलेन सड़क का निर्माण!बेतिया-अरेराज के मध्य 41.8 किलोमीटर बनेगी नयी फोरलेन सड़क।

rktvnews

प्रत्यक्ष कर में सुधारों द्वारा जीवन जीने की सरलता : केंद्रीय बजट 2026-27

rktvnews

Leave a Comment