RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

बिहार:मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पावापुरी महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 नवंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2549वें निर्वाण दिवस के अवसर पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पावापुरी महोत्सव 2023 का पवित्र कलश स्थापित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में जन समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष होने वाले भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के 2550वें प्रतीक चिन्ह का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव समारोह में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री दिगंबर जैन कोठी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काटकर नवनिर्मित प्याऊ का शुभारंभ किया और वहां ध्वजारोहण भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री श्वेतांबर जैन मंदिर एवं जल मंदिर पावापुरी में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल के समीप जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मुआयना किया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद ललन सर्राफ एवं रीना यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, जैन मुनि पराग जैन, जगदीश जैन, जैन धर्मावलंबी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जन्‍म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त से जुनियर इंडिया बैंडमिंटन कोच सचिन राणा ने की मुलाकात।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन।

rktvnews

डीपीई सचिव ने सीपीएसई में उद्योग 4.0 को अपनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रीय उपयोग और डिजिटल बदलाव की रणनीतियों पर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश की सबसे पुरानी संस्था कलामन्दिर का 75 वां वार्षिक अमृत महोत्सव एवं अलंकरण समारोह भव्यता के साथ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment