RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व, मद्य- निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )10 दिसंबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में ने राजस्व एवं मद्यनिषेध से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत किया गया।
बैठक में मापी, परिमार्जन प्लस , ऑनलाइन म्यूटेशन दखल देहानी आदि पर लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निदेश दिया गया।
सभी तरह के अतिक्रमण को हटाने हेतु अविलंब विशेष अभियान प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
स्थाई एवं अस्थाई दोनों तरह के अतिक्रमण की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। स्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु अभिलेख का संधारण कर अविलंब कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
भूमि विवाद के निपटारा हेतु प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद निपटारा कैंप की कार्यवाही को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि सारण प्रमंडल में सर्वे / बंदोबस्त के संबंध में सिवान जिले में रैयतों द्वारा जमीनों का ब्यौरा सर्वाधिक जमा करवाया गया है। इस कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
मद्य-निषेध कानून का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अंचलाधिकारी को थाना प्रभारी के साथ मद्य- निषेध के बल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। विशेष कर वैसे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया जहां से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए 341.43 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

rktvnews

हनुमामगढ:शस्त्र लाइसेंसधारकों को नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के ही नहीं सभी वर्गों के मसीहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीएमसीएच बेतिया में ‘दीदी की रसोई’ ने मनाया दूसरा वर्षगांठ, मरीजों को मिल रहा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन।

rktvnews

Leave a Comment