RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)05 जून।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर “सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत भोजपुर जिले के नागरी प्रचारणी सभागार,आरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण एवं समन्वय को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में जिले की विभिन्न सहकारी समितियों – जैसे पैक्स, व्यापार मंडल, सब्ज़ी समितियाँ, बुनकर संघ, मत्स्य पालन तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों – के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यशाला के दौरान सहकारी संस्थाओं की भूमिका, उनके संचालन, पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास में उनके योगदान पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही, उपस्थित प्रतिनिधियों को सहकारिता से संबंधित नवीनतम योजनाओं, नीतियों एवं सरकारी सहयोग के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष – डीसीसीबी आरा, संयुक्त निबंधक सहकारिता, पटना प्रमंडल, प्रबंध निदेशक – डीसीसीबी आरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, डीडीएम – नाबार्ड, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निबंधक सहकारिता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

rktvnews

झारखंड:यातायात नियंत्रण राज्य सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

किसानों ,महिलाओं, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित दूरदर्शी बजट : आर के सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की।

rktvnews

प्रेरणा सम्मान से विभूषित किए गए डा अनिल सुलभ एवं विजय प्रकाश!अभिलाषा ज्योति फ़ाउंडेशन द्वारा वृद्धजन दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: शहीद दिवस पर एथलीट कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment