RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय और श्रीलंका नौसेना का मादक पदार्थ विरोधी सफल अभियान।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 नवंबर।अरब सागर में श्रीलंकाई मछली पकड़ने वाली नौकाओं द्वारा संभावित मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में श्रीलंकाई नौसेना से प्राप्त सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना ने नौकाओं का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए समन्वित अभियान के माध्यम से कार्रवाई की।
सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र), गुरुग्राम से प्राप्त सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और दूर से संचालित विमान द्वारा व्यापक निगरानी और प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज को तैनात किया गया।
श्रीलंकाई नौसेना से लगातार मिल रही सूचनाओं और भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा हवाई निगरानी के आधार पर दो नावों की पहचान की गई। इसके बाद, समन्वित ऑपरेशन में, 24 और 25 नवंबर को टीम ने दोनों नावों पर चढ़ाई की, जिससे लगभग 500 किलोग्राम मादक पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किया गया । मादक पदार्थ विरोधी अभियानों के संचालन के लिए एक अतिरिक्त भारतीय नौसेना जहाज को भी काम सौंपा गया था।
चालक दल के सदस्यों और जब्त मादक पदार्थों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया।
यह अभियान दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच विकसित घनिष्ठ साझेदारी और संबंधों की पुष्टि करता है। यह क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों से निपटने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों नौसेनाओं के संयुक्त संकल्प का भी प्रतीक है।

Related posts

उत्तराखंड:01 जून से खोल दिया जायेगा विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक पर्यटकों के लिए।

rktvnews

दरभंगा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की हुई बैठक।

rktvnews

रूसी संघ की नौसेना के कमांडर-इन-चीफ, एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव का भारत दौरा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन – 178 करोड़ रुपए की लागत से होगा 38 कि.मी. सड़क का विकास कार्य।

rktvnews

शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर!

rktvnews

भोजपुर: रेल थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उत्कृष्ट कार्यों हेतु किए गए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment