RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

वाराणसी:जन कल्याण परिषद के तत्वावधान में पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी को अर्पित की गई श्रद्धांजली।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)27 नवंबर ।आज जन कल्याण परिषद के तत्वावधान में शाम चार बजे पूर्व विधायक स्व० श्याम देव राय चौधरी को कैंडल जलाकर लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में श्रद्धांजली दी गयी ।
इस अवसर पर समाज सेवी , साहित्यकार , पत्रकार, व्यापारी , शिक्षक , चिकित्सक , काफी संख्या में उपस्थित रहे ।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में दादा का बहुमूल्य योगदान रहा , जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता । श्री पाण्डेय ने टाउन हाल मैदागिन में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की । कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धनाथ शर्मा ने किया ।
इस अवसर पर गंगा सहाय पाण्डेय , सिद्धनाथ शर्मा , विजय चन्द्र त्रिपाठी , इन्द्र जीत निर्भीक , दिनेश दत्त पाठक , सतीश कशेरा ,डा० बनवारी सिंह यदु , के के उपाध्याय , चिन्तित बनारसी , राधे मोहन पाण्डेय , संजय कुमार , अरुण केशरी , अरुण मिश्रा , परमहंस तिवारी , अजय चौबे , गोपाल केशरी , राजेन्द्र गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

“कलकत्ता से कोलकाता” पुस्तक का लोकार्पण कल।

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने की “संवेदनशील गवाह केंद्र” में पहली संवेदनशील गवाह की गवाही दर्ज।

rktvnews

बक्सर;1.75 करोड़ से अधिक बाज़ार मूल्य के 20 हजार लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण।

rktvnews

पटना:नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन।

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज पार्टी ने जिले में कमिटी का किया गठन, अभय सिंह को जिला अध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष का प्रभार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment