RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जन सुराज पार्टी ने जिले में कमिटी का किया गठन, अभय सिंह को जिला अध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष का प्रभार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 जनवरी।भोजपुर जन सुराज पार्टी ने भोजपुर जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला कमिटी का गठन मंगलवार को किया है। यह कमिटी जिले में पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी।
जिले के आरा शहर में जन सुराज जिला संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय बिहार और जय जन सुराज के उद्घोष से बाबू कुंवर सिंह की धरती गूंज उठी। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी कन्हैया सिंह ने संगठन के तमाम दायित्वों की घोषणा की।
कन्हैया सिंह ने अभय सिंह को जिला अध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष, अवध सिंह को किसान अध्यक्ष, राकेश तिवारी को मुख्य प्रवक्ता, सोनू पासवान को युवा अध्यक्ष, चंद्रभानु जी को जिला संयोजक, सतेंद्र मेहता को आरा सदर अध्यक्ष, विष्णु शंकर पांडे को पिरो अनुमंडल अध्यक्ष और गुप्तेश्वर शाह को जगदीशपुर अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस कार्यक्रम में अन्य कई जनसुराजियों को भी अहम दायित्व सौंपे गए। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, श्री कृष्ण सिंह, अशोक मानव, चंद्रभानु गुप्ता, प्रतिरोध राम, कृष्ण सिंह, सलमा बेगम, गोविंद सिंह, किरण सिंह, घनश्याम राय, संजीव सिंह, शीला गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में जन सुराज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

पटना में हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान

कन्हैया सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पटना में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहार के कोने-कोने से लोग इस सत्याग्रह में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। भोजपुर जिले से भी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को इसमें शामिल होकर अपना समर्थन देना चाहिए।
अरविंद सिंह ने कहा, “यदि समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो वे सत्याग्रह में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। यह जन सुराज का मंच है, जहां हर समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

11x गोला बारूद के साथ टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) परियोजना के अंतर्गत बनने वाली, गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) को एनएडी (करंजा) के लिए 28 मार्च, 2024 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में सौंपा गया।

rktvnews

पटना : नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “नीम का शहद” पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का किया शुभारंभ।

rktvnews

दवाओं की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी और भ्रामक :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

rktvnews

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment