RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वां प्रांत अधिवेशन हेतु अधिवेशन कार्यालय का किया गया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वां प्रांत अधिवेशन हेतु अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यभान सिंह उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ-साथ सबसे बड़ा आदर्श वादी और सिद्धांत पर चलने वाला संगठन है।यह केवल छात्र ही नहीं समाज और राष्ट्रहित में भी अपना अहम योगदान देता है । इन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि ऐतिहासिक क्रांतिकारी भोजपुर आरा की भूमि पर पहली बार विद्यार्थी परिषद का 66 वा प्रांत अधिवेशन होने जा रहा है।जिसे भव्यता के साथ गौरवशाली बनाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
अतिथि के रूप मे पधारे बीकेएसयू आरा के कुलसचिव डॉ.रणविजय कुमार ने कहा की बहुत गर्व का विषय है कि 19 साल बाद अधिवेशन आरा को कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसमें एक-एक कार्यकर्ताओं का दायित्व और जिम्मेदारियां बढ़ गई है।यह छात्र जीवन में एक सामाजिक अनुभूति की प्राप्ति करेगा जो विकसित भारत के लिए युवाओं को ओर मजबूती प्रदान करेगी ।अभाविप के विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख छोटू सिंह ने कहा कि जिस तरह विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन करना हम सभी आरा के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही सौभाग्य और खुशहाली का विषय है साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिलवाया की हम सभी आरा के कार्यकर्ता एकजुट होकर,एक साथ मिलकर और एक होकर अधिवेशन को भव्य बनाएंगे ।
वहीं कार्यक्रम में डॉ.अमरेंद्र कुमार, कौशल विद्यार्थी, प्रेम पंकज ललन सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम मंच संचालन अभाविप के भोजपुरी विभाग के विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन आरा जिला के जिला संयोजक अनूप सिंह ने किया । कार्यक्रम में आदित, राहुल, निखिल,शौर्य , रोहित, विष्णु, सुधांशु, हैप्पी, तिवारी सुर्यमणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने वृक्षरोपण कर किया एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर में शाखा प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया।

rktvnews

माँ बनने की संभावना को कितने प्रतिशत तक कम कर देता है स्मोकिंग: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

अश्लीलता को बढ़ाने देने में श्रोता समाज का हाथ:कुमार अजय सिंह गीतकार

rktvnews

Leave a Comment