RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

निपुण जनपद की ओर अग्रसर बागपत!सक्षम निपुण 186 विद्यालयों का जिलाधिकारी ने दिया लक्ष्य।

बागपत/उत्तर प्रदेश 29 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के यथा निपुण भारत मिशन, कायाकल्प योजना जर्जर भवन आदि के क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा हेतु जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जनपद स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा जिन विद्यालयों में या ग्राम पंचायत में पुस्तकालय भवन की व्यवस्था नहीं है उन्हें संचालित किया जाए खंड विकास अधिकारी इस पर कार्य करें उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के प्रभारी जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह को बनाया है जो प्रतिदिन रिव्यू करके अपडेट करेंगे।
जिलाधिकारी ने सक्षम निपुण विद्यालयों का लक्ष्य समस्त खंड विकासन को 186 का दिया है उन्होंने कहा है कि इसमें अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ाया जाए इसमें डीएलएफ को भी जोड़ा जाए और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि अच्छे अध्यापकों को निपुण छात्रों के लिए लगाया जाए जिससे कि हमारी शिक्षा में और अच्छी गुणवत्ता हो सके।
प्रेरणा एप पर जिन अधिकारियों को भी पांच-पांच विद्यालय दिए गए हैं वह अपने निरीक्षण समय से पूर्ण करें जो अधिकारी इन निरीक्षण में लापरवाही करेंगे पोर्टल पर निरीक्षण अपडेट नहीं दिखाई देंगे ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के 19 पैरामीटर पर भी कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जो कमियां है इन्हें दुरुस्त किया जाए अच्छी शिक्षा से ही अच्छे जनपद का निर्माण होगा इसमें सभी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्भन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जिला विद्यालय निरीक्षक डी के सक्सेना ,समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: फाइलेरिया उन्मूलन को ले सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

पिछले 10 साल की तुलना किसी और दौर से नहीं की जा सकती।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार ने मनाया राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की150वीं वर्षगांठ,कविगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: दिलराज प्रीतम ने जदयू के सदस्यता अभियान का किया खुलासा ,कहा माले के किसी भी सदस्य ने नहीं ली सदस्यता।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय पर्यटन, पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने गोवा में आयोजित जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: साइबर फ्रॉड में शामिल 03 गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment