RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पार्टी को मजबूत बनाने हेतू भाजपा की बैठक आयोजित।

भाजपा की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता भूअर ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व मनाने तथा 2025 में भाजपा को सशक्त बनाने के लिए विधान सभा स्तरीय बैठक भोजपुर जिले के शाहपुर मे आयोजित की गई। बैठक में कोर कमिटी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा सहयोगी मंच एवं मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक मे आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पूर्व भाजपा विधायक मुन्नी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, शाहपुर प्रभारी महामंत्री पूनम कुशवाहा, मंडल के सभी प्रभारी, सतीश भट्ट, अरविंद पांडे सहित बङी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे तथा संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमर नाथ राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता भूअर ओझा ने कहा कि हम सभी एक होकर 2025 में शाहपुर मे कमल खिलायेंगे और जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, आने वाले विधान सभा चुनाव में उनको बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम कल भी भाजपा में थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। चिंता वो लोग करें जो पार्टी बदलने मे माहिर हैं।

Related posts

भोजपुर: संभावना में “विश्व पर्यावरण दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सी.एम. राइज स्कूलों की समीक्षा

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 व 8 के मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन।

rktvnews

भोजपुर: सत्य की लड़ाई में अधिवक्ताओं का है महत्वपूर्ण योगदान : अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एन०सी0सी0) की प्रशिक्षण एकेडमी का शिलान्यास किया।

rktvnews

बेजुबान की जुबान भी जानने वाला राम है, विवाद दूर करने के लिए संवाद जरूरी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment