RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राजस्थान:68वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भूमि ने जीते 4 पदक।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)15 नवम्बर। 68वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की खिलाड़ी भूमि ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते हैं। खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच मुफीद खान ने बताया कि भूमि अब रांची, झारखंड में 5 दिसम्बर 2024 को नेशनल प्रतियोगिता में खेलेगी। भूमि ने 100 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर हर्डेल और रिले 4 गुणा 100 इवेंट्स में पदक अपने नाम किए हैं।
भूमि की जीत पर द्रोणचार्य अवार्डी आर. डी. सिंह, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव संजय बिश्नोई, एथलेटिक्स कोच प्रदीप सैनी, जूडो कोच अभयजीत तथा प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, हनुमानगढ़ में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए संबंधित सभी संसाधन व खेल सामग्री उपलब्ध है। प्रशिक्षण केन्द्र में लगे सभी प्रशिक्षक खिलाड़ियों के खेल निखारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराए ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सके।

Related posts

ग्रामीण विकास मंत्रालय को इस बजट में जितने अवसर मिले हैं, उतनी ही जिम्मेदारी भी मिली है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

गढ़वा:नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के सुगम आवागमन को लेकर हुई अहम बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नवादा थाना में चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गुजरात के केवड़िया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में महिला एवं बाल विकास में केंद्र-राज्य समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

rktvnews

09 सितम्बर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment