
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के कला प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इस तरह का ढेरों गतिविधियां इस समय विद्यालय का अंग बन गया है। विद्यालय में इस समय चुनाव और मत के प्रयोग के लिए सामाजिक जागरूकता लाने हेतु रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। शिक्षिका रविनंदनी जी और मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल कुमारी के दिशा-निर्देश में यह कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक वरिष्ठ सामाजिक विज्ञान शिक्षक अजय राय ने कहा अपना मत का प्रयोग जरूर होना चाहिए। गांव कस्बों में इस तरह का कलात्मक रंगीन संस्कृतिक सभ्यता से जुड़ा जागरूकता के लिए कार्यक्रम निश्चित रूप से सामाजिक बदलाव ला सकता है। रंगोली में अलग-अलग रंग के गुलाल के प्रयोग से खासा प्रभावी दिख रहा था। छात्राओं में उत्साह को देखते हुए यह प्रतीत हो रहा था कि प्रासांगिकता में छात्राएं खुश होकर अपना बेहतर कलात्मकता को प्रस्तुत कर रही है। शिक्षिका रविनंदनी जी और रिंकल कुमारी का ही यह सारगर्भित पहल था जो मूर्त रूप में दिखा। मतदान सत प्रतिशत हो गांव जवार के लोग मतदान केंद्र तक समय से पहुंचे इसी पहल के लिए विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता रखा गया था। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षिका पिंकी कुमारी,इंदू यादव, रिंकी कुमारी, रौशन राय,सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, निरज कुमार के साथ विद्यालय की छात्राएं , जेसिका कुमारी, अंजलि सिंह, आसमां खातुन, साक्षी राज,रिता कुमारी, रौशन प्रविण, ज्योति कुमारी, अंजलि कुमारी आदि ने इस प्रतियोगिता और रंगोली को सराहा।
