RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संदर्भ में बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 नवंबर।फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (तरारी विधानसभा को छोड़कर) के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देश दिया गया कि अहर्ता तिथि 01.01.2025 के आधार पर सभी योग्य नागरिकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जाए। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने क्षेत्र में कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें और कैंपस एंबेसडर के माध्यम से प्ररूप-6 प्राप्त करें। कमजोर वर्ग एवं दिव्यांग जन का पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए आईसीडीएस कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी एवं पीडीएस डीलरों के सहयोग से पंजीकरण की कार्रवाई की जाए। बीएलओ के साथ समन्वय कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 10 महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
निर्वाचक सूची में दोहरी प्रविष्टि, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं को बीएलओ द्वारा जांच कर विलोपित किया जाए। निर्वाचकों के विवरण में आवश्यक संशोधन का कार्य किया जाए और दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त सभी आवेदन (फॉर्म 6, 7 एवं 8) बीएलओ ऐप के माध्यम से समय पर अपलोड किए जाएं। बीएलओ, जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है या जिन्होंने अब तक आवेदन अपलोड नहीं किए हैं, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। 23 एवं 24 नवंबर 2024 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीएलओ दावा/आपत्ति प्राप्त करेंगे। अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर इन कैंपों का निरीक्षण करेंगे।
दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 निर्धारित है, इसलिए इस तिथि तक फॉर्म का संग्रहण तेज करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य में डीपीएम जीविका, डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

गिरीडीह:संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चमरखों में संचालित आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उज्जैन: महिलाओं पर विवादित बयान के प्रतिशोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी का भाजपा ने किया पुतला दहन।

rktvnews

“संबंधों को मजबूत करना और शासन को सशक्त बनाना: बांग्लादेश के उप-उच्चायुक्तों के लिए भारत का क्षमता निर्माण कार्यक्रम”।

rktvnews

बिहारी लिट्रेचर पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ हुई बैठकें: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment