RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धावा दल ने कोईलवर,जमालपुर से बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर। आज 21 नवंबर को एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कोईलवर बाजार से बाल श्रम से लिप्त एक बालश्रमिक को और जमालपुर बाजार से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया ।नियोजक गुलशन कुमार और इंद्रजीत गुप्ता पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए कोईलवर प्रखंड मे धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान कोईलवर बाजार से केशरी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर हीरो शोरूम के सामने से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया और जमालपुर बाजार से पवन मिष्ठान भंडार एवं चार्ट भंडार से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
निदेशक डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि बाल श्रमिकों से काम लेना गैर कानूनी है।जिसके लिए सामाजिक स्तर पर जानकारी दी जा रही है। इसके बाद भी लोग गैर कानूनी कार्य करने की नासमझी कर रहे हैं।यह दंडनीय अपराध है और फाईन भी लगेगा।डा सुनीता सिंह ने बताया की जनहित और कानूनी की नजर में ऐसा कोई कार्य न करें।
इस धावा दल की टीम में सुगीता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, अखिलेश कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गड़हनी, ऋषिका सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चरपोखरी और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से प्रवीण कुमार तिवारी एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण, 52 लाभुक हुए लाभान्वित।

rktvnews

जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित!15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:आरा रोजगार मेला में 253 अभ्यर्थियों का निर्धारित मापदंड के आधार पर हुआ चयन।

rktvnews

पटना:स्मारक तोड़ने की कोशिश अलोकतांत्रिक और दमनकारी: भाकपा – माले

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment