
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 मई।भोजपुरी साहित्य मण्डल के अध्यक्ष प्रो o अरुण मोहन भारवि के समग्र लेखन पर शोध -छात्र राजेश कुमार को पी. एच. डी की उपाधि मिली l भोजपुरी भाषा में यह शोध कार्य डॉ oउषा रानी के कुशल निर्देशन में हुआ l शोध का मूल्यांकन प्रो o जंग बहादुर पण्डेय और प्रो o सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ( जे o पी o विश्व विद्यालय, छपरा) नें किया l
इस अवसर पर भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष प्रो o दिवाकर पण्डेय, वरिष्ठ कथाकार कृष्ण कुमार, प्रो o नीरज सिंह,डॉ कौशल शर्मा कवि प्रीतम सहित कई महत्वपूर्ण विद्वान उपस्थित रहे l
इस शोध कार्य के पूर्ण होने पर भोजपुरी साहित्य मण्डल, बक्सर के महासचिव डॉ. वैरागी प्रभाषा चतुर्वेदी, सचिव अमरेंद्र दुबे, प्रचार सचिव कौशल शर्मा ने श्री भारवि और राजेश कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
