RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :पशुपालन मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 नवंबर। कुमावत समाज सेवा समिति -दांतारामगढ़ के तत्वावधान में 12 वां प्रतिभा सम्मान समारोह जिनियस मेगामाइंड स्कूल, पचार, दांतारामगढ़, सीकर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार में पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत रहे। इस दौरान कुमावत स्मारिका का श्री जोराराम कुमावत सहित आए हुए अतिथियों ने विमोचन किया।
कार्यक्रम में पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि कुमावत समाज का सरकारी सेवा में प्रतिनिधित्व बहुत कम है, राजनीति और व्यापारिक क्षेत्र में भी समाज की भागीदारी कम है, इसके लिए समाज को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा की समाज हित में शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे समाज शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अग्रसर हो।
कार्यक्रम में समिति ने आर ए एस में फाइनल रुप से चयनित होने पर इक्यावन हजार रूपए तथा आईं ए एस में फाइनल रुप से चयनित होने पर एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार आगामी सम्मान समारोह में देने की घोषणा की। समारोह में कक्षा 10, 12 स्नातक, स्नातकोत्तर तथा उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आए समाज के उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारियों आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरटीएस सहित अन्य वक्ताओं ने बच्चों को निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्ग दर्शन किया। समिति के अध्यक्ष नेमीचंद चन्द किरोड़ीवाल व मंत्री – कैलाशचन्द रावोरिया ने बताया कि कक्षा-10 ,12 तथा नेट, बीएड, बी-टेक सहित उच्च शिक्षा उत्तीर्ण लगभग पांच सौ विद्यार्थीयों को दुपट्टा, मोमेंटो प्रशस्ति पत्र तथा बैग प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व समाज के भामाशाहों सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नगर रामनवमी समिति ने निकाला विरोध मार्च,पुतला किया दहन।

rktvnews

प्रदेश पदाधिकारियों के चयन होने पर भोजपुर जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में हर्ष।

rktvnews

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, बगहा में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण, आवेदिका को मौके पर ही मिला राशन कार्ड।

rktvnews

मध्यप्रदेश:3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment