RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:कॉनफैड के ग्रीन इनीशियेटिव में कृभको ने मिलाया हाथ -सहकार उपहार स्टोर से सब्जियां खरीदने के लिये उपलब्ध कराये कपड़े के बैग।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)08 नवम्बर। कॉनफैड द्वारा अपने ग्रीन इनीशियेटिव प्रोजेक्ट के तहत सहकार भवन स्थित उपहार स्टोर पर मीठे पानी की सब्जियां और ताजे फल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस कड़ी में आज कृभको ने कॉनफैड के साथ ‘‘नो प्लास्टिक यूज’’ कैम्पेन को बढ़ावा देने के लिये सब्जी और फल की खरीददारी करने वालों को कपड़े के मजबूत बैग उपलब्ध कराये।
शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता मंजू राजपाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कॉनफैड द्वारा अपने स्टोर्स पर ‘‘नो प्लास्टिक यूज’’ कैम्पेन को सपोर्ट करने के लिये पहले से ही कपड़े के कैरी बैग उपलब्ध करा रहा है। आज इस मुहीम में कृभको ने बार-बार प्रयोग में लाने योग्य कपड़े के बैग उपलब्ध कराये हैं ताकि प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि आजकल दैनिक आवश्यकता में प्लास्टिक का उपयोग एक चरम सीमा को पार कर चुका है, जिससे पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। यह अंततः आमजन के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है।
शासन सचिव ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और आगे आने वाली पीढ़ी के लिये साफ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के प्रयोग को कम करके हम ‘‘स्वच्छ जयपुर’’ अभियान में भी योगदान दे सकते हैं। इसलिये हमें बाजार से सामान खरीदते समये अपना कैरी बैग अवश्य ले जाना चाहिये।

Related posts

एनएफडीसी ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में विशेष एनीमेशन कार्यशाला की घोषणा की।

rktvnews

बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चतरिया घाट पर निर्मित सीढ़ी घाटों व कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण जल संसाधन मंत्री ने किया।

rktvnews

भोजपुर:जिले में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगे चलंत लोक अदालत! ऑन द स्पॉट मामले का होगा निपटारा।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव के साथ की उच्च स्तरीय बैठक ।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का लिया जायजा

rktvnews

Leave a Comment