RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)08 नवंबर।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को राजकीय स्कार्फ तथा फ्लैग स्टीकर पहनाया। इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपनी भावी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्काउट्स एवं गाइड्स में शामिल हो, जिससे उनमें अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा, इस हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने आपदा और अन्य चुनौतियों के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स के योगदान के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल देहरादून की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त सीमा जौनसारी, प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, प्रशासनिक अधिकारी बी.एस. रावत, जिला सचिव देहरादून अजय शेखर बहुगुणा, विमला पंत एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को नई दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने चलाया राहत-कोष अभियान।

rktvnews

लखीसराय: बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

भोजपुर:तेजस्वी यादव व मुकेश साहनी की बिहियां में हुई चुनावी सभा।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment