RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा:बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए किया मतदान।

5 नवंबर को भी होगी होम वोटिंग।

RKTV NEWS/चतरा( झारखंड)04 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर 85 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाता(एभीएससी और 40 % से अधिक दिव्यांग मतदाताओं (एभीपीडी) को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड क्षेत्रों में वैसे मतदाता जो मतदान केंद्र पहुंच मतदान करने में शारीरिक रूप से असक्षम हैं 85 वर्ष की उम्र से अधिक और दिव्यांग 40 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने होम वोटिंग पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। होम वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों ने बुजूर्गों और दिव्यांग मतदाता, जिन्होंने होम वोटिंग का विकल्प चुना था, उनके घर जाकर उत्साहवर्धन किया और लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपने मत का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ मतदाताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के परिवारजनों को भी 13 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। 5 नवंबर को भी होगा होम वोटिंग।

Related posts

निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी,भोजपुर द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

महिला कॉलेज में ट्रेनियो को सर्टिफिकेट वितरित

rktvnews

सत्ता के दलालों की संस्था मर चुकी है; यह कभी पुनर्जीवित नहीं हो सकतीः उपराष्ट्रपति

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक।

rktvnews

गोपालगंज मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment