RK TV News
खबरें
Breaking News

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर बीजों की 170 श्रेणियां जारी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 नवंबर।गुणवत्तापूर्ण कृषि और बागवानी बीजों को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के मिशन के तहत सरकारी ई मार्केटप्लेस (जीईएम) ने अपने पोर्टल पर बीजों की 170 श्रेणियों को नया रूप देते हुए पेश किया है। फसल के आगामी सीजन से पहले तैयार की गई किस्मों में लगभग 8,000 बीज किस्में शामिल हैं, जिन्हें देश भर में प्रसार के लिए केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक उपक्रमों के साथ ही अन्य सरकारी निकायों द्वारा खरीदा जा सकता है।
राज्य बीज निगमों और अनुसंधान निकायों सहित हितधारकों के साथ परामर्श के बाद जीईएम पोर्टल पर बीज खरीद के लिए बीज श्रेणियां का ढांचा तैयार किया गया है। भारत सरकार के मौजूदा नियम और विनियमन तथा आवश्यक पैरामीटर शामिल होने से अधिकारियों के लिए खरीद की पूरी प्रक्रिया आसान हो गई है।
नई श्रेणियों की शुरुआत पोर्टल के माध्यम से श्रेणी आधारित खरीद को बढ़ावा देने के लिए जीईएम की व्यापक रणनीति का एक हिस्सा है। दक्षता पर जोर देने के साथ, बीजों की श्रेणी आधारित खरीद का उद्देश्य निविदा प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करना, सरकारी खरीद में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना और साथ ही देश भर में विक्रेताओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
जीईएम की डिप्टी सीईओ रोली खरे ने कहा, “इन नई बीज श्रेणियों का लाभ उठाने और सरकारी निविदाओं में स्वतंत्र रूप से भाग लेने की प्रक्रिया के तहत हम विक्रेताओं को अपने प्रस्ताव भेजने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम बीज निगमों और राज्य निकायों को भी गुणवत्ता वाले बीजों की लागत प्रभावी खरीद के लिए इन नई श्रेणियों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

Related posts

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान अंतिम दौर में।

rktvnews

झारखंड:धनबाद में डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर ।

rktvnews

भोजपुर:सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रेन दुर्घटना पर जताया शोक।

rktvnews

उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment