RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )24 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं—जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग अनुकूल अधोसंरचना, और हरित औद्योगिक प्रोत्साहनों—की जानकारी दी और ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रस्ताव का स्वागत किया।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से की विधानसभा अवलोकन के दौरान चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:प्रकृति को बचाएँ ,आपका जीवन और भविष्य रहेगा सुरक्षित :शशि मिश्रा

rktvnews

विश्व आदिवासी दिवस-2023 के अवसर पर दुमका में पारंपरिक आदिवासी संस्कृति का समागम!आदिवासी पारंपरिक नृत्य संगीत ,कला का बेहतरीन प्रदर्शन,ट्राइबल फैशन शो ,पारंपरिक वेशभूषा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:डीएम एवं एसएसपी ने 15 अगस्त को लेकर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) का लिया जायजा।

rktvnews

दुमका:रोड टास्क फोर्स की बैठक में सड़क मरम्मत एवं सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: लालू राहुल के खिलाफ अमित शाह ने भरी हुंकार।

rktvnews

Leave a Comment