RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: सारण:सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/सारण (छपरा) 01 नवंबर।विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2024 का उद्घाटन 13 नवंबर को प्रस्तावित है। यह मेला 14 दिसंबर तक चलेगा।
इस मेले के सफल अयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा 14 अलग अलग कोषांगों का गठन किया गया है।
मेला से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर ने आज विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक किया।
बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा अंतर विभागीय बैठक के उपरांत मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के लिए तिथियां का निर्धारण कर दिया गया है। 32 दिन के मेले में 6 दिन पर्यटन विभाग द्वारा, 12 दिन कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा, 11 दिन जिला प्रशासन सारण द्वारा, दो दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तथा एक दिन अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।पर्यटन विभाग के सौजन्य से 13, 16, 17, 24 नवंबर तथा 13 एवं 14 दिसंबर को प्रस्तुति दी जाएगी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से 14, 22, 23, 27, 30 नवंबर, 1,4, 5,7,8,11 एवं 12 दिसंबर को प्रस्तुति दी जायेगी। 28 एवं 29 नवंबर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रस्तुति होगी। 18 नवंबर को अपराध अनुसंधान विभाग के सौजन्य से प्रस्तुति होगी। शेष तिथियों को जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
मेला के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से किए जाने वाले कार्यों के निविदा का निष्पादन हो चुका है तथा संबंधित एजेंसी अपना कार्य शुरू कर चुकी है।
जिलाधिकारी ने इस मेल में पुस्तक मेला के आयोजन साहित्यकारों की गोष्ठी का आयोजन के लिए भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के माध्यम से परिचर्चा का भी आयोजन कराया जाएगा। गंगा आरती का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जाएगा इसके लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पेंटिंग प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन कराया जाएगा सभी कार्यों के लिए अलग-अलग पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गई है सभी संबंधित पदाधिकारी को योजनाबद्ध ढंग से कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी,अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

गिरीडीह:सऊदी अरब में मृत हुए युवक की आश्रिता पत्नी को उपायुक्त ने सौंपा ग्यारह लाख अस्सी हजार अठहत्तर रुपए का चेक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

लिंगानुपात को उत्कृष्ट करने को उठाने होंगे ठोस कदम!महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को जागरूकता जरूरी-उप विकास आयुक्त

rktvnews

हैदराबाद:केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जीएसआईटीआई हैदराबाद में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीवी मुक्ति वाहिनी द्वारा कई चिकित्सक सम्मानित।

rktvnews

अधीनस्थ कार्यालयों का प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment