RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

छत्तीसगढ: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ)31 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक गोमती साय भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

Related posts

गिरीडीह:जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, कारवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

शहीदे-आजम भगत सिंह को राष्ट्र नायक का दर्जा दे 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :दिलराज प्रीतम

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा इनविट मुद्रीकरण संपन्‍न किया।

rktvnews

वाहन चालकों के आगे झुकी मोदी सरकार-दिलराज प्रीतम

rktvnews

नारनौल:मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए किए जा रहे खास इंतजाम: डीसी, मोनिका गुप्ता

rktvnews

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने व कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान जल्द कराएं पंजीकरण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment