RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत मे स्वच्छता पखवारा अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्यक्रम चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, जेई (आवास) शैलेश कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस, बलवंत, अयोध्या, शंकर, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह समेत सभी 11 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। वार्ड संख्या 1 के वार्ड पार्षद मनोज पासवान, वार्ड संख्या 2 के वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहिद अनवर, वार्ड संख्या 3 की वार्ड पार्षद देवंती देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि भुटेली महतो, वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद कमलेश कुमार राज, वार्ड संख्या 5 के वार्ड पार्षद हीरालाल पांडे एवं पार्षद प्रतिनिधि झामलाल पांडे, वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद संजय कुमार चतुर्वेदी, वार्ड संख्या 7 की वार्ड पार्षद सहोदरी देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि बुनेला यादव, वार्ड संख्या 8 की वार्ड पार्षद आशा देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना कुमार, वार्ड संख्या 9 की वार्ड पार्षद बबीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा कुमार, वार्ड संख्या 10 की वार्ड पार्षद नीलू देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि राजू धानुक, वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद आरती देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि तथा भाजपा नेता अंकित पांडे ने अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को साफ- सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

पटना:भाजपा कार्यालय में एनडीए की जीत पर जश्न, बांटी गई मिठाईयां, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति रामचंद्र सिंह द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

बेंगलुरु का पेड़ों और झीलों समेत प्रकृति से बहुत गहरा नाता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

पिथौरागढ़ :लीलाधर भट्ट मैमोरियल सीमान्त हॉस्पिटल ऑखो के अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुई जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:आमजन की सुविधा हेतु गोला सब्जी मंडी में चलाया गया अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

नारनौल:भारतीय निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने वीसी के जरिए की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment