RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट पार्क में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत 29 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।
जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व के चलते आज ही पुष्पांजली अर्पित कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) विनीता सिंह अतिरिक्त जिला कलेक्टर (तृतीय) कुंतल बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) मुकेश कुमार मुंड, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहारिया, एसडीएम जयपुर राजेश जाखड़ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: मैट्रिक पास वालो के लिए सुनहरा अवसर,डाक विभाग कर रहा है डायरेक्ट एजेंट की बहाली।

rktvnews

भारत-मौरिशस-मैत्री-संघ :दोनों राष्ट्रों में सांस्कृतिक संबंधों को और भी करेगा प्रगाढ़: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पटना:64 एकड़ भूमि 15 इकाइयों को हुईं आवंटित, ₹3,000+ करोड़ का निवेश और लगभग 1500 लोगों को रोज़गार की संभावना।

rktvnews

आजमगढ़:भोजपुरी की पारंपरिक लोक संगीत एवं लोकनाट्य का 10 दिवसीय वर्कशॉप अरविंद चित्रांश के निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरू।

rktvnews

सारण:कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न पदों पर नवनियोजित 38 कर्मियों को किया गया नियोजन पत्र वितरित।

rktvnews

भोपाल:बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment