RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पटना:राज्य में डूबने की घटनाओं को कम करने की दिशा में होगी ठोस पहल।

एसडीआरएफ का डूबने की घटनाओं के खतरों को चिह्नित करने में होगा सहयोग।

सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का क्रियान्वयन एसडीआरएफ के सहयोग से होगा।

समुदाय स्तर पर डूबते व्यक्तियों की जान बचाने वाले को किया जाएगा प्रोत्साहित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)28 अक्तूबर।डूबने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चिह्नित जिलों के एसडीआरएफ पदाधिकारियों/कर्मियों/ सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स के साथ आयोजित बैठक का आयोजन प्राधिकरण सभाकक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत ने की। उपाध्यक्ष ने एसडीआरएफ द्वारा विभिन्न जिलों राहत एवं बचाव के कार्यों की सराहना की । बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य पी एन राय ने प्रस्तुति के माध्यम से कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में डूबने की घटनायें हो रही है इसके लिए पहल में तेजी लानी होगी तभी जानें बचाई जा सकेंगी। सभी बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए श्री राय ने कहा की प्राधिकरण की ओर से “गुड सेमेरिटन” के तहत समुदाय स्तर पर डूबते व्यक्तियों की जान बचाने वाले को प्रोत्साहित किया जाएगा। अब सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का क्रियान्वयन एसडीआरएफ के सहयोग से होगा और साथ में एसडीआरएफ का सहयोग डूबने की घटनाओं के खतरों को चिह्नित करने में किया जाएगा जिससे डूबने की घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस बैठक में एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट जे पी सिंह ने कहा कि कई कार्यक्रमों के बावजूद भी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। इसके लिए गाँव के स्तर पर लोगों को जागरूक करना होगा। इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए एसडीआरएफ के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। बैठक के दौरान सदस्य ई. नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हर जान कीमती है इसके लिए ग्रामीण स्तर पर ट्रेनिंग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खतरनाक जगहों को पहले से चिन्हित कर लें जिससे डूबने की घटनाओं में कमी आ सके। इस मौके पर सदस्य प्रकाश कुमार ने प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने में अभिभावकों को भी जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव वारिस खान,तकनीकी सलाहकार डॉ बी के सहाय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीवन कुमार ने किया।

Related posts

आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लोगों से मिल चुनाव पर की चर्चा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।

rktvnews

बहेलियों से पक्षियों को समाजसेवी दीपक अकेला ने कराया आजाद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:29 अक्टूबर 23

rktvnews

प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:तर्कशास्त्र के महत्व पर आयोजित हुआ आलेख प्रतियोगिता!तर्कशास्त्र अनुमान के वैध नियमों का व्यवस्थित अध्ययन है: प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment