RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 जून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराए जाने पर सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:सामुहिक विवाह सामाजिक समरसता का है सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सत्यशोधक “राहुल सांकृत्यायन”।

rktvnews

भोजपुर:सशक्त भारत की व्यूह रचना के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पिपरावा अवशेषों की स्वेदेश वापसी स्वामित्व के बजाय साझा जिम्मेदारी का प्रतीक है।

rktvnews

बक्सर: 12 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment