RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश,आरा श्री सुनील कुमार सिंह ने मोटर दावे का सात लाख का चेक पीड़ित को सौपा।

यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी पर वर्ष 18 में वादी ने किया था मुकदमा जिसका राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 23 में समझौता स्वरूप हुआ था निष्पादन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह, 27 मार्च।आज व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, में आरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा आज मोटर दुर्घटना दावा की राशि पीड़ित वादी विजय कुमार राम को ₹700000 का चेक प्रदान किया गया। मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 17 के न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा बाद संख्या 04/18 का है। जिसमें वादी विजय कुमार राम ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी पर मुकदमा किया था। जिसके बारे में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता मिहिर कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह द्वारा प्री काउंसलिंग के माध्यम से मुकदमे को समझौता हेतु तैयार कर लिया गया था जिसका बीते राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 में निष्पादन भी करा दिया गया था।जिसके बाद यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जारी चेक को आज पीड़ित पक्ष को ₹700000/ का चेक माननीय न्यायाधीश द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता तथा वादी के अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू।

rktvnews

एयर मार्शल नागेश कपूर ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पटना:महिला आरक्षण के सवाल पर झूठ बोल रही भाजपा, तुरंत लागू करो : माले

rktvnews

भूटान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

Leave a Comment