
RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 अक्टूबर।सोमवार के सुबह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण करने व्यम प्रेक्षक बुद्रुक गणेश बालासाहेब पहुंचे। उन्होंने मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में मँझगांवा चेक पोस्ट पर हो रहे वाहन जांच अभियान का निरीक्षण किया। साथ ही कहा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो इसका खास ख्याल रखा जाए। चेक पोस्ट से आने जाने वाले सभी वाहनों का जांच हो यह भी सुनिश्चित करें।
