
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 नवंबर।आरा सासंद सुदामा प्रसाद का आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनसंवाद का आयोजन किया गया है। यह जनसंवाद 21 नवम्बर 24 को भाकपा – माले जिला कार्यालय में 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा।
विदित हो की संसद के अब तक तीन जनसंवाद हो चुके हैं। पिछले जनसंवाद में बड़ी संख्या में लोग अपने सवाल ले कर पहुंचे थे। जिसके समाधान के लिए पहल किया गया था। सांसद के निजी सचिव चंदन कुमार ने बताया की सांसद के जनसंवाद में इस बार भी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति की समस्या हो वह अपनी समस्या जनसंवाद में रख सकते हैं।
