RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड: रामगढ़:विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप के तहत सभी बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)19 अक्टूबर।आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार निर्देशानुसार गांधी प्लस टू हाई स्कूल रामगढ़ में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सभी बीएलओ को मतदाताओं को मतदान के दौरान दिए जाने वाले सुविधाओं व मतदाता जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में पहला चरण AC- 22 बड़कागांव, दूसरा चरण AC -23 रामगढ़ में होने वाले मतदान प्रक्रिया को सरल व पारदर्शिता के मद्देनजर बीएलओ द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।
वहीं प्रशिक्षण के दौरान नोडल प्रशिक्षण पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम वर्मा ने शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बीएलओ द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु अपने-अपने क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी साथ ही मतदान केंद्रों मतदाताओं को दिए जाने वाले सुविधा के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग जानो व 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के लिए सक्षम एप से मिलने वाली सुविधाएं के संबंध में भी जानकारी दिया गया।
प्रशिक्षण उपरांत वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह उप विकास आयुक्त, रामगढ़ रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में स्वीप मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया शपथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएलओ ने हिस्सा लिया।

Related posts

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया शत शत नमन!राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की है जरूरत: उपायुक्त अबू इमरान

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में सबसे मजबूत होगा भाजपा का संगठन : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका एवं झारखण्ड आवासीय विद्यालयों मे कक्षा VI मे शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे नामांकन हेतु प्रखण्ड स्तर से अनमोदित नामांकन समिति सूची के अनुमोदन हेतु की गई बैठक।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने समलैंगिक शादियों को मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया।

rktvnews

जयपुर:राज किसान साथी’ प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड, आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment