RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पूर्वी चंपारण: शहर की मोतीझील की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)19 अक्टूबर।शहर की सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाला अतिक्रमणकारियों को अंचलाधिकारी सदर अंचल मोतिहारी के द्वारा नोटिस किया गया है। कुल 14 लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है।
अतिक्रमणकारियों में राजेश्वर प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सिंह, विद्यावती देवी, उषा देवी, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र किशोर, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, सुमन कुमार, सुयश कुमार, हरेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजन कुमार, प्रमोद गुप्ता एवं प्रमोद केसरी शामिल हैं।
इन्हें नोटिस जारी करते हुए शीघ्र सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटा लेने का आदेश निर्गत किया गया है। अंचल अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि अगर इनके द्वारा अतिक्रमण खुद से नहीं हटाया जाएगा तो नियमानुसार वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और इन सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:16वें वित्त आयोग के साथ ग्रामीण एवं नगरीय निकायों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक।

rktvnews

महाकुंभ:बीएसएनएल महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सेवाएं प्रदान करने हेतु कर रहा है हर संभव प्रयास।

rktvnews

भोजपुर: श्री चित्रगुप्त जी सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन का आयोजन।

rktvnews

2025 : दिल्ली और विपक्षी एकजुटता।

rktvnews

प्रधानमंत्री 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार और देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment