RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा:डीडीसी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)18 अक्टूबर। गुरूवार को उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 204 आवेदन प्राप्त होने पर उप विकास आयुक्त द्वारा खेद प्रकट किया गया।
साथ ही उन्होंने व्यापक रूप से इस योजना का प्रचार -प्रसार करने हेतु जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा 12वीं पास युवक/युवतियों को जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है तथा आगे की पढ़ाई किसी कारणवश छोड़ दिए हैं, उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जाता है। साथ ही इस योजना का लाभ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कादिराबाद दरभंगा से प्राप्त किया जा सकता है।
उप विकास आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, एवं डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया कि विकास मित्र, टोला सेवक, आँगनवाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी के माध्यम से इस योजना का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से करें।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग,डीपीएम जीविका, प्रबंधक डीआरसीसी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:नववर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां, बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि का पैगाम लाए : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का ब्रेन हेमरेज से निधन।

rktvnews

मस्कट ओमान में जूनियर एशिया कप 2024

rktvnews

बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

महिलाओं का अद्वितीय योगदान भारत की समुद्री ताकत के लिए महत्वपूर्ण है: शांतनु ठाकुर

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment