RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा:चुनाव की प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी ढंग से अनुपालन एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी ढंग से अनुपालन एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी मनोज प्रजापति द्वारा बताया गया कि उम्मीदवारों को एसओआर तीन प्रकार के पंजी जिसमे सफेद में दैनिक खर्च, गुलाबी में कैस खर्च, पीला में बैंक रजिस्टर पंजी का मिलान मतदान दिवस से पहले तीन बार करना है। उम्मीदवार 10 हजार तक ही कैस खर्च कर सकते हैं 10 हजार से अधिक खर्च के लिए चेक बुक या ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार 40 लाख तक खर्च कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने नाम पर सेपरेट बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है।इसपर अग्रणी जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा अगर किन्ही को खाता खुलवाने से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो तुरंत संपर्क कर सकते हैं,आगे कहा जल्द से जल्द खाता खुलवाने का कार्य कर लें जिससे ससमय चेक बुक और एटीएम उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावे सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने दौलत कुमार ने सीवीजिल, वोटर हेल्पलाइन, सुविधा एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा उक्त एप्प की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दें जिससे लोगों को समस्या ना हो। आगे उन्होंने बताया कि अगर कहीं पर लग रहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तो इसकी शिकायत सीवीजिल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की रैली, वाहन, स्टार प्रचारक समेत अन्य से संबंधित अनुमति सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन कर अनुमति के सकते हैं। वहीं वाहन के लिए अनुमति को लेकर कहा उन्हीं वाहनों की अनुमति मांगी जाए जिसका मोटर अधिनियम के तहत दस्तावेज है। जिससे सुगमता पूर्वक अनुमति दिया जा सके। सुविधा पोर्टल 48 घंटे पूर्व ऑनलाइन करने की भी बात कही गई। इसके अलावे बताया कि जिले के सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण 13 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2014 तक उम्मीदवारों का नामांकन होगा, 28 अक्टूबर को स्क्रुटनी, 30 को नाम वापसी और 23 नवंबर को मतगणना होना है।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

Related posts

स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा भोजपुर द्वारा आरा पकड़ी चौक स्थित जोड़ा मंदिर मे सफाई अभियान चला।

rktvnews

जीन थेरेपी प्रत्येक रोगी के लिए रोग के व्यक्तिगत प्रबंधन का वादा करती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 जून 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:18 नवंबर 23

rktvnews

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन, 15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट!बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment