RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20 अक्टूबर को सीनियर सिटीजन आयोजित कर रहा है स्वास्थ्य जांच शिविर।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 अक्टूबर।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले 20 अक्टूबर 2024 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रमना मैदान के दक्षिण सुबह 10:30 बजे से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के दर्जनों प्रतिष्ठित चिकित्स भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी उन्होंने बताया की भोजपुर में लगभग 7510 सदस्य सीनियर सिटीजन के हैं इसके अलावा जो संगठन के सदस्य नहीं है वह भी स्वास्थ्य जांचशिविर में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर में फिजिशियन ,दांत के डॉक्टर ,हड्डी के डॉक्टर, आंख नाक के डॉक्टर सहित दर्जनों वरिष्ठ चिकित्सक स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेंगे। आज संचालन समिति को संबोधित करते हुए महासचिव डॉक्टर दिवाकर पांडे ने बताया कि यह संगठन राष्ट्रीय स्तरीय है तथा पूरे देश में इसकी शाखाएं काम कर रही है। संचालन समिति को संबोधित करने वालों में अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ,महासचिव दिवाकर पांडे रविंद्र नाथ सिंह, अनंत प्रसाद श्रीवास्तव ,प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार, गोवर्धन सिंह, शिव कुमार, भारत भूषण पांडे, योगेंद्र सिंह सत्यनारायण सिंह आदि थे।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:चलो जलाएं दीप वहां जहां अभी अंधेरा है:संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज

rktvnews

रायपुर : वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है… हारता नहीं :अरुण साव

rktvnews

पिथौरागढ़:डाॅ0 लीलाधर भट्ट मेमोरियल सीमान्त नेत्रालय, घण्टाकरण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: चतरा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

Leave a Comment