प्रेस रिलीज विकास कार्यों का बिंब.. जानता को विभागीय कार्यवाही की जानकारी होना जरुरी,इसके लिए मीडिया की भूमिका अहम्:जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

अच्छी प्रेस विज्ञप्ति के लिए वाक्य विन्यास पर दें विशेष ध्यान,सरल भाषा का करें प्रयोग: प्रशिक्षक सह संपादक कमल किशोर
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के विशेष पहल एवं निदेश पर बुधवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों से नामित पी आर पर्सन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल भारती एवं प्रभात खबर के संपादक कमल किशोर द्वारा पीआर पर्सन को आवश्यक जानकारी प्रदान किया।
इसके अलावा बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया की मीडिया समाज का दर्पण है तो विभागीय प्रेस रिलीज बिंब। सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों से जानता अवगत हो सके इसके लिए विभागीय क्रियाकलापों को बताने का सबसे बेहतरीन जरिया है मीडिया। अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जिससे जिला की छवि बन रहा उसे आम जनता के बीच आना चाहिए। उच्च गुणवत्ता का फोटो एवं छोटा छोटा वीडियो क्लिप भी रिलीज के साथ दें ताकि प्रचार प्रसार में सहूलियत हो सके। सभी पी आर पर्सन का व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया जा रहा है जहाँ पर प्रेस रिलीज एवं फोटो डाला जा सकेगा। अंतिम रूप से जनसम्पर्क विभाग द्वारा रिलीज को जारी किया जायेगा।
श्री भारती ने प्रमुख वक्ता व प्रशिक्षक कमल किशोर, संपादक प्रभात खबर का बुके एवं सॉल देकर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक कमल किशोर ने पी आर पर्सन को रिलीज की महता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की खबर लिखने के लिए जिज्ञासा का होना बहुत जरुरी है। प्रेस विज्ञप्ति सरल भाषा में हो ताकि आमजन आसानी से समझ पाए। अच्छी विज्ञप्ति तभी होगी जब भाषा, वाक्य विन्यास, छोटे वाक्य का प्रयोग किया जाय। कोई भी रिलीज का मूल स्वरूप उसका संदेश होता है की क्या कहना चाह रहा। आगे कमल किशोर ने जोर देते हुए कहा की खबरों की निरंतरता बनी रहे इसके लिए AI तकनीकी का प्रयोग करें जिससे रिलीज सरल व सहज़ होगी। समय का भी बचत होगा। कुछ AI एप्लीकेशन भी गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल कर सकते है जो रिलीज को बनाने में सहायक होगी.. जैसे – Gemini, ChatGPT का प्रयोग से कम समयों में बढ़िया प्रेस रिलीज बना सकेगा। श्री किशोर ने बताया की संबंध, संवाद को स्थापित रखते हुए प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर रिलीज तैयार किया जाना चाहिए।
उन्होंने 5W +1H (कौन, कब, क्या, कहाँ, क्यों.. कैसे) के आधार पर रिलीज बनाने की सलाह दी।

