RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नजरी नक्शा व हाउस लिस्टिंग में तेजी लाने के निर्देश, जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नजरी नक्शा निर्माण एवं हाउस लिस्टिंग का कार्य अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में जनगणना कार्य की प्रगति की सतत निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही, जिला पदाधिकारी ने जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए जीविका दीदियों, सेविका, सहायिका, विकास मित्र सहित अन्य संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया।
उन्होंने बताया कि जनगणना के सटीक आंकड़ों से सरकार को योजनाओं के बेहतर निर्माण, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रभावी नीति निर्धारण में मदद मिलती है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिहार के उप मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने दिल्ली में की मुलाकात।

rktvnews

14 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव।पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम हुये शामिल।

rktvnews

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

विमान हादसा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुजरात संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन।

rktvnews

Leave a Comment